{"_id":"09b2c0611a7d959996d1201d46274658","slug":"girl-committed-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
भाबर के शिवराजपुर गांव में दिवाली के दिन सुबह करीब दस बजे एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार किशोरी को किसी बात पर उसकी मां ने डांट लगाई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे शिवराजपुर निवासी नेहा (15) वर्ष पुत्री तेजेंद्र के परिजन खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान नेहा ने घर में पंखे के कुंडे से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे पड़ोस के बच्चों ने जब नेहा को फंदे से झूलते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। किशोरी के माता-पिता को बुलाया गया। बेटी को फंदे से झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार नेहा पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।