{"_id":"99c3562b26094f0deba638e7179472ba","slug":"arrest-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला समेत छह बावरिया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महिला समेत छह बावरिया गिरफ्तार
kotdwar
Updated Sat, 24 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावरिया गिरोह के सात वन्य जीव तस्कर कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे यूपी के एक गांव में शिकार के फिराक में डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सजगता से टीम को दबोच लिया गया है।
उनके पास से छह खड़के भी बरामद कर लिए गए, जिसे वे गुलदार या बाघ को मारने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
तीन दिन पहले हरियाणा और पंजाब से चले बावरिया गिरोह केसात सदस्य जैसे ही नजीबाबाद के इलाके में पहुंचे, वैसे ही लैंसडौन वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिल गई। बावरिया की दस्तक से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शनिवार दिन में डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी
, एसीएफ जेएस रावत और रेंजर एसपी कंडवाल की अगुवाई में टीम मुखबिरों को साथ लेकर नजीबाबाद होते हुए धामपुर पहुंची।
यहां शेरकोट के पास खिर्जूपुर गांव में डेरा डाले सातों लोगों को दबोच लिया गया। डीएफओ ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रामचंद्र पुत्र नत्थू गाजियाबाद के मसूरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
जबकि महिला जेना इलिया जानकी, मंगतियार पुत्र लालचंद, सीताराम पुत्र जिल्लूराम निवासी सूरजपुर पंचकूला हरियाणा के रहने वाले हैं।
इस गिरोह में रमेश पुत्र हरमल निवासी बद्दी हिमाचल प्रदेश, हरपाल पुत्र रामजीलाल निवासी लुधियाना और करण सिंह पुत्र छोटन सिंह निवासी खिर्जूपुर जिला बिजनौर यूपी का निवासी है। लैंसडौन की टीम ने सातों को बिजनौर सामाजिक वानकी वन प्रभाग को सौंप दिया। सूचना मिलते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला भी धामपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन