{"_id":"5c9b9981bdec2213f932f657","slug":"171553701249-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा फार्मसिस्ट का मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमशुदा फार्मसिस्ट का मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय बसंतपुर में सेवारत गुमशुदा फार्मासिस्ट का शव मिला है। वह 10 मार्च से लापता चल रहा था। मां ने 22 मार्च को राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। राजस्व पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे बिचली राई गांव की लक्ष्मी देवी ने 22 मार्च को राजस्व पुलिस क्षेत्र बनेलस्यूं में अपने बेटे विनोद की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। राजस्व उप-निरीक्षक बनेलस्यूं ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। राजस्व पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के नवाड़ी गांव के जंगल में एक शव बरामद किया। जिसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र बचन लाल उम्र 45 निवासी बिचली राई के रुप में हुई । राजस्व पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ला रही है। तहसीलदार पौड़ी एचएम खंडूड़ी ने बताया कि राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कोट में सेवारत फार्मासिस्ट का शव बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोहर