फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लाइन से चोरों ने पाइप पर किए हाथ साफ

लाइन से चोरों ने पाइप पर किए हाथ साफ

Thu, 20 Jun 2019 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
लाइन से चोरों ने पाइप पर किए हाथ साफ
पौड़ी। जिले के नौगडू-गडिगांव पेयजल योजना की लाइन से चोरों ने पाइप चुरा लिए हैं। इससे ग्रामीण विगत दो दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गडिगांव के प्रधान दरवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों से जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नौगडू-गडिगांव पेयजल योजना का निर्माण विगत 10 वर्ष पूर्व हुआ था। कहा कि योजना के पाइप लाइन से पलियोधार तोक, टिमरु रौला तोक व भैरव मंदिर के समीप से अनेक पाइप चोरी हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दरवान सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इस अवसर पर जगत सिंह, उमा देवी व वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed