फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   घुड़दौड़ी कालेज मारपीट मामले में दो छात्रों का निलंबन निरस्त

घुड़दौड़ी कालेज मारपीट मामले में दो छात्रों का निलंबन निरस्त

Tue, 24 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
घुड़दौड़ी कालेज मारपीट मामले में दो छात्रों का निलंबन निरस्त
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में कालेज के तीन में से दो छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया है। सात अप्रैल को कालेज में हुई मारपीट के बाद कालेज के छात्रों को निलंबित किया गया था। प्रोक्टर प्रो. एचएस भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक छात्र पर एक हजार रुपये फाइन लगाया गया है। इसके अलावा उनके अभिभावकों से लिखित आश्वासन लिया गया है।
विज्ञापन

संस्थान में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गूंज’ के आयोजन के दौरान सात अप्रैल को छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि बीटेक के जूनियर छात्रों ने एमटेक के सीनियर छात्रों के साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार को नामजद व चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं संस्थान की ओर से मुख्य तीन आरोपियों सुमित रावत, रिद्वम अग्रवाल और पंकज जोशी को कालेज से 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। संस्थान के कुल सचिव मनोज कुमार पांडा का ने बताया कि तीनों छात्रों के निलंबन के बाद प्रोक्टोरियल बोर्ड में मामले की सुनवाई हुई। प्रोक्टर प्रो. एचएस भदौरिया ने कहा कि छात्र सुमित एवं रिद्धम अग्रवाल के अभिभावकों की ओर से संस्थान को लिखित दिया गया है कि छात्र भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे, जबकि एक अन्य छात्र पंकज जोशी के अभिभावकों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed