फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Court held three days a week to settle revenue claims Tehsildar: Commissioner

सप्ताह में तीन दिन कोर्ट लगा राजस्व वादों का निस्तारण करें तहसीलदार: आयुक्त

Wed, 03 Aug 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Court held three days a week to settle revenue claims Tehsildar: Commissioner
गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने मंडल के सभी तहसीलदारों को सप्ताह में तीन दिन कोर्ट लगाकर राजस्व वादों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल में शामिल सभी जिलों में बड़े स्तर पर राजस्व वाद लंबित हैं। आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली के मामलों के समाधान के निर्देश देते हुए अमीनों को लक्ष्य देकर वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने वर्चुअल माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक ली जिसमें केंद्र, राज्य व जिला योजना की जिलेवार समीक्षा की गई। आयुक्त कुमार ने डीएम उत्तरकाशी को न्यायालय प्रकरणों की मासिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील व जिला स्तर पर लंबित राजस्व वादों को लेकर जिलाधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। आयुक्त सुशील कुमार ने जिलाधिकारियों को सोशल ऑडिट कराते हुए कार्यों में गति लाने, स्वामित्व योजना के प्रमाणपत्रों को 15 अगस्त से पूर्व लाभार्थियों को देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिला योजना, पीएम किसान, आपदा एवं प्रबंधन, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम स्वरोजगार, कौशल विकास योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी मंडलों के जिलाधिकारी वर्चुअल और उप निदेशक अर्थ एवं संख्या टीएस अन्ना, प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत शामिल हुए।
विज्ञापन

रैणी आपदा के पीड़ित परिवारों को दें मुआवजा
पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने जिलाधिकारी चमोली से रैणी गांव में आपदा के दौरान मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा वितरण संबंधित जानकारी ली। आयुक्त ने कहा जो परिवार मुआवजे से वंचित रह गया है, उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed