फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen kept fast, raised slogans

कांग्रेसियों ने रखा उपवास, नारेबाजी की

Wed, 10 Nov 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen kept fast, raised slogans
पौड़ी में उपवास के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : PAURI
मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ 1 घंटे का उपवास रखा। कांग्रेसियों ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस का पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक नैनीताल संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम 10 नवंबर को पूर्व निर्धारित था। प्रदेश सरकार ने जानबूझकर यहां सीएम का कार्यक्रम आयोजित करवा दिया। इसपर कांग्रेस को कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने अनुमति भी नहीं दी। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर कांग्रेसियों ने उपवास किया। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने षड़यंत्र करते हुए कांग्रेस को हल्द्वानी में कार्यक्रम नहीं करने दिया। उपवास करने वालों में महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नीलम रावत, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, महेश ढौंडियाल, तामेश्वर आर्य, गोपाल नेगी, दीपक असवाल, रोहित गुंसाई, शशिकांत चमोली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed