फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen do satyagraha against double policy of government

सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congressmen do satyagraha against double policy of government
पौड़ी। प्रदेश सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ सरकार की अंतरात्मा को जगाने के लिए यह सत्याग्रह किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उनके परिजनों ने क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया। सतपाल महाराज ने कैबिनेट में हिस्सा लेते हुए नियमों का उल्लंघन किया, तो उनके पुत्र ने विधान सभा चौबट्टाखाल में क्षेत्र भ्रमण किया। लेकिन वहां के ग्रामीणों की कोई स्वास्थ्य जांच नहीं की गई है। कोर्ट भी इस मामले में नाराजगी जता चुका है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं दूसरी ओर रंवाई उत्तरकाशी के निर्दोष प्रवीण जयाडा पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। कहा कि राज्य की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ सरकार की अंतरात्मा को जगाने के लिए सत्याग्रह किया गया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि रसूखदारों के लिए कोई नियम नहीं है, तो आम आदमी पर सख्ती क्यों। सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, योगेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव मोहित सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, सचिन रावत, विमल कुमार, अरविंद नैथानी, शुभम रावत, नीलम रावत, कमला रावत, एमएस रतूड़ी, रेखा भंडारी, अंकित सुंद्रियाल, दीपक नौटियाल, पवन गौड़, सौम्या आदि थे।
विज्ञापन

--------------------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed