फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress protests against petrol and diesel price hike

Pauri News: पेट्रोल-डीजल मूल्य में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 19 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against petrol and diesel price hike
फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भी फूंका पुतला
कीर्तिनगर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और नीट प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर युवाओं और आम जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव परिणाम आने के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में पकड़े गए कई आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, अंकित सिंह, विपिन पंवार, भीम सिंह नेगी, नीति राज, उदय सिंह रावत, शूरवीर सिंह जयाड़ा, हर्षमणी कृतवाण, शंकर सिंह रावत व अमन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed