{"_id":"62eebbd124fa2e341e767444","slug":"complaint-to-dm-for-obstructing-drinking-water-construction-pauri-news-drn4193390165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निर्माण कार्य में डाली जा रही है बाधा, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निर्माण कार्य में डाली जा रही है बाधा, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कलियासौड़ में जल जीवन मिशन के तहत एक पेयजल योजना का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने डीएम से पंचायत के बगवान लगा चोपड़ा गांव के लिए बन रही पेयजल योजना के निर्माण में एक ग्रामीण द्वारा बाधा डाले जाने की शिकायत की है। डीएम ने मामले में जल निगम, लोनिवि निर्माण खंड, लोनिवि एनएच खंड के अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत कलियासौड़ की ग्राम प्रधान सावित्री देवी व ग्रामीणों ने मुख्यालय पौड़ी पहुंच जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत के बगवान लगा चोपड़ा गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए जाने के लिए पेयजल योजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका प्राकृतिक स्रोत भट्टीसेरा गांव में है, जो बगवान लगा चोपड़ा गांव के ग्रामीणों पैतृक पेयजल स्रोत है। बावजूद इसके जमसाली गांव का एक ग्रामीण पेयजल योजना के निर्माण कार्य में बाधा डालने का काम कर रहा है। कहा कि उक्त ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई नहर को नुकसान पहुंचाने सहित अनेक विकास कार्यों को प्रभावित करता आ रहा है। प्रधान ने कहा कि पेयजल योजना के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को इस ग्रामीण द्वारा कार्य करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। प्रधान ने बताया कि पंचायत के कलियासौड़ गांव में जलापूर्ति की पेयजल लाइन बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व एक संपर्क मार्ग पर मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ग्राम पंचायत कलियासौड़ में पेयजल योजना के निर्माण कार्य को सुचारु रखने, क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन के मरम्मतीकरण का कार्य किए जाने को लेकर जल निगम, लोनिवि निर्माण खंड व लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसएसपी पौड़ी से भी की। एसएसपी ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर ग्रामीण विमला पैन्यूली, रज्जी बंगवाल, कमलेश कुमार, सुधा देवी, भारती आदि मौजूद रहे।