फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Commissioner with single responsibility should sit in Pauri, work on pending announcements should be done soon

Pauri News: एकल दायित्व वाले कमिश्नर पौड़ी में बैठें, लंबित घोषणाओं पर शीघ्र कार्य हो

Thu, 20 Feb 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Commissioner with single responsibility should sit in Pauri, work on pending announcements should be done soon

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी नगर क्षेत्र में पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यालय में सशक्त व एकल दायित्व वाले मंडलायुक्त की तैनाती हो, देवार गांव में प्रस्तावित एनसीसी निदेशालय, निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक व पुरानी जेल परिसर में संग्रहालय बनाए जाने की पूर्व में हुई घोषणाओं पर शीघ्र कार्य हो।पौड़ी नगरवासी इस विधानसभा सत्र में मुख्यालय की विभिन्न लंबित योजनाओं को पूरा किए जाने को लेकर एकमत हैं। नगरवासियों की मानें तो पौड़ी में पलायन के चलते बाजार खाली हैं। व्यापारिक व पर्यटन की गतिविधियां नाममात्र की हैं। नगरवासी व सामाजिक कार्यकर्ता गबर सिंह नेगी ने बताया कि मंडल मुख्यालय पौड़ी के कई दफ्तरों में मंडलीय अफसर नहीं बैठते।
कहा कि पौड़ी में सशक्त व एकल दायित्व वाले कमिश्नर की तैनाती होनी चाहिए। पूर्व में पौड़ी के पास देवार गांव में एनसीसी निदेशालय बनाए जाने की घोषणा हुई थी, तब से यह कार्य अधर में लटका हुआ है। निदेशालय बनता तो युवाओं को रोजगार मिलता। सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में पौड़ी में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने 5.90 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की थी, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। बताया कि पॉलीटेक्निक शहर के बीच होता तो स्थानीय युवाओं को अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती।
विज्ञापन




वहीं व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने पौड़ी में पर्यटन व व्यापारिक गतिविधियों को लेकर विधानसभा सत्र में ठोस योजना रखने पर जोर दिया। कहा कि प्राकृतिक रूप से सुंदर पौड़ी में रेपवे व जंगल सफारी जैसी योजनाओं पर कार्य किया जाना चाहिए। वहीं विधायक राजकुमार पोरी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने पौड़ी की 6-7 समस्याओं को सदन में रखा। जिसमें पर्यटन के साथ ही जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी तैनाती व कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड आदि शामिल हैं। कहा कि नगरवासियों की उक्त समस्याओं को भी सदन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed