{"_id":"6989c2ca04c2a6e0160ffb6e","slug":"co-operation-is-a-simple-way-to-strengthen-the-economy-pauri-news-c-49-1-kdr1001-121629-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सरल उपाय है सहकारिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सरल उपाय है सहकारिता
Mon, 09 Feb 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। सहकार भारती की ब्लॉकस्तरीय संगठनात्मक बैठक सोमवार को नैनीडांडा ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता आंदोलन, उसके उद्देश्यों, जागरूकता और सहकारिता से जुड़े कार्यों, रोजगार सृजन, आर्थिक मजबूती, संस्कार और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा की गई।
सहकार भारती पौड़ी के संगठन अध्यक्ष राकेश मोहन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग और सहकारिता की अवधारणा हमेशा ही एक विशिष्ट पहचान रही है और इसी भावना के साथ सहकारी समितियां कार्य करती हैं। जिलाध्यक्ष मदन मोहन भारद्वाज ने कहा कि संगठन देश के विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने सहकारिता से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी सुदृढ़ करने और सहयोगी भावना से समग्र सामाजिक विकास कर पलायन रोकने पर चर्चा की। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद गौड़ ने सहकारिता से संबंधित सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, जिलाध्यक्ष मदन मोहन भारद्वाज, राकेश मोहन ध्यानी, रेखा रावत, राजेंद्र सिंह, संजय गौड़, मुन्नी ध्यानी आदि उपस्थिति रहे।