फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CM Pushkar singh dhami in shrinagar

पौड़ी की झोली भर गए पुष्कर

Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
CM Pushkar singh dhami in shrinagar
श्रीकोट में जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य मंत्री - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्हें कई विकास योजनाओं की घोषणा करनी है, लेकिन विधायकों के अनुरोध पर वे उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह घोषणाएं करेंगे। सभी घोषणाओं पर जल्द होगी कार्रवाई और तत्काल शासनादेश जारी होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। श्रीकोट से श्रीनगर तक खुले वाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री रामलीला मैदान पहुंचे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। जो समस्या जिस अधिकारी के स्तर की है, वह उसी स्तर पर हल हो जानी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 15 अगस्त से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विरोधी कह रहे हैं कि सरकार केवल घोषणा कर रही है, पैसा तो है नहीं जबकि ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, सभी का जीओ जारी हो रहा है। वे चाहते हैं कि चारधाम यात्रा शुरू हो, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी मजबूत पैरवी कर जल्द से जल्द रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। जन आशीर्वाद रैली के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मंत्रियों ने एक दूसरे की पीठ थपथपाई
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश के साथ ही अपने क्षेत्र को सजाने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री डा. सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार पर्यटन, यातायात समेत अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। यदि अतिवृष्टि से सड़क बंद होती है, तो 4 से 5 घंटे में खोल दी जाती है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में श्रीनगर में पानी के मीटर लगाए गए थे। वर्तमान में 10 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलता है। इसकी सीमा बढ़ाई जाए। इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिपं अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी व जिपं अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जंगबहादुर रावत ने किया।
तीन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने दो योजनाओं का लोकार्पण और एक योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे मेें 4.67 करोड़ की वाहन पार्किंग का शिलान्यास और पाबौ ब्लॉक में 2.81 करोड़ की लागत से निर्मित बिसल्ड ग्राम समूह पंपिंग योजना व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 1.82 करोड़ की लागत से निर्मित 1000 एलपीएम के 2 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
- नगर पालिका श्रीनगर का विस्तारीकरण कर नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा।
- पंच पीपल से श्रीनगर तक डबल लेन बाईपास मोटर मार्ग बनेगा।
- जीआईसी/जीजीआईसी श्रीनगर में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी।
- नगर क्षेत्र में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।
- श्रीनगर में पानी के बिलों में रियायत पर जल्द निर्णय होगा।
- सतपुली और स्यूंसी में झील का निर्माण होगा।
- राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोंखाल में मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक एवं फार्मेसी ट्रेड होंगे शुरू।
- राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में स्व वित्तपोषित बीएड एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में हिंदी, राजनीति विज्ञान व भूगोल विषय को मंजूरी।
- राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खिर्सू का उच्चीकरण होगा।
- एकेश्वर में एलोपैथिक चिकित्सालय की स्वीकृति।
- राजकीय डिग्री कॉलेज वेदीखाल में इसी सत्र से विज्ञान की कक्षाएं शुरू होंगी।
- ज्वालपा-नौगांवखाल पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी।
- बीरोंखाल क्षेत्र में स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति।
------------
सीएम पर बरसाए गए फूल, कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ करने श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य मंत्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। वहीं जगह-जगह लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को करीब पांच किमी दूर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में एक घंटा से ज्यादा समय लग गया।
शुक्रवार सुबह 11:12 बजे जीवीके हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, डा. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत डैम कालोनी के पास से रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। रैली स्वीत पुल पहुंचने पर ग्रामीणों, महिला मंगलदल और पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने ढोल-दमाऊं बजाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रैली के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने से गुजरने पर प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत व मेडिकल के छात्रों और डॉक्टरों की ओर से उनका स्वागत किया गया। श्रीकोट में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, ओंमकारा नंद आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उनपर फूल बरसाए। रैली के चौरास मोटर पुल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ढोल दमाऊं के साथ स्वागत में खड़े देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। यह रैली दोपहर 12:35 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
कौशिक ने दिया अबकी बार 60 पार का नारा
श्रीनगर। जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही भाजपा, रैली में उमड़ी भीड़ देख उत्साहित नजर आ रही है। श्रीकोट से श्रीनगर तक रैली में भीड़ और जगह-जगह स्वागत समारोह देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता खुश नजर आए। इसके लिए उन्होंने धन सिंह की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जनता का उत्साह देख वे भावुक हैं। कहा कि वे यहां से जन आशीर्वाद का संदेश लेकर प्रदेश भर मेें जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अबकी बार 60 पार का नार लेकर जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं।
धूप से बचाव की नहीं थी व्यवस्था
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली में भारी भीड़ उमड़ी लेकिन कार्यक्रम स्थल पर धूप ज्यादा होने की वजह से लोग छाया में चले गए। इससे ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। इस पर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि डा. धन सिंह को धूप से बचाव के लिए चांदनी की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
बारिश के एप पर लोगों ने ली चुटकी
शुक्रवार को क्षेत्र में मौसम सामान्य होने पर लोग कार्यक्रम स्थल और सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के बारिश को आगे-पीछे खिसकाने वाले एप संबंधी बयान पर चुटकियां लेते दिखाई दिए। दरअसल, बृहस्पतिवार को श्रीनगर में मौसम खराब था और बारिश हो रही थी। लेकिन, शुक्रवार को धूप निकल आई। ऐसे में लोगों ने चुटकी ली कि मंत्री जी का एप काम कर गया। वहीं मौसम सामान्य होने पर मंच से धन सिंह ने इसे भगवान की कृपा बताया।

काले छाते बंद कराए
पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल में काला छाते नहीं खोलने दिए। धूप से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने काले रंग का छाता खोला, तो पुलिस कर्मियों ने छाते बंद करवा दिए। अन्य रंगों के छाते खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed