फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cluster schools will be built in every block, students will get travel allowance: Dr. Dhan Singh

हर ब्लॉक में बनेगा क्लस्टर विद्यालय, छात्रों को मिलेगा आने-जाने का भत्ता : डाॅ. धन सिंह

Sat, 24 May 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cluster schools will be built in every block, students will get travel allowance: Dr. Dhan Singh

विज्ञापन
पौड़ी। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजनता को जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में कलस्टर विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। जहां आने-जाने के लिए छात्रों को 100 रुपये प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा। बैठक में पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि राहु मंदिर पैठाणी, बूंखाल कालिंका मंदिर, भैरव मंदिर, तारा कुंड, बिनसर महादेव, हंसेश्वर महादेव मंदिर व श्रृंगी ऋषि मंदिर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण और मार्ग के डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।जनपद के दूरस्थ मंदिरों की जानकारी को समाहित करते हुए डॉ. रावत ने एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने को कहा, ताकि उन्हें भी पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जा सके। उन्होंने संस्कृति विभाग को देवलगढ़ मंदिर के क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण को जल्द पूर्ण करने व पर्यटन विभाग को श्रीनगर में राफ्टिंग प्वाइंट विकसित करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने उद्यान विभाग को किसानों को चिह्नित कर उन्हें पॉली हाउस उपलब्ध कराने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने सीडीओ को जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर शिक्षक-छात्र अनुपात तय करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 से 5 छात्रों पर एक, 5 से 30 पर दो, 30 से अधिक पर तीन, 60 से अधिक पर चार और 100 से अधिक छात्र होने पर पांच शिक्षकों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में एक क्लस्टर विद्यालय स्थापित किया जाएगा। जहां आने-जाने के लिए छात्रों को 100 रुपये प्रतिदिन किराये के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने पाबौ बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने को भी कहा।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, सीईओ नागेंद्र बर्त्वाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed