फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children's police station to be established in Srinagar

श्रीनगर में स्थापित होगा बाल थाना

Tue, 22 Jun 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Children's police station to be established in Srinagar
जिले में अब बाल अपराधों पर नियंत्रण को लेकर अलग थाना खुलेगा। एसएसपी रेणुका देवी ने जिले में बाल अपराधों से संबंधित मामलों के लिए अलग से बाल थाना स्थापित करने की बात कही है। कहा कि बाल थाना श्रीनगर स्थित महिला थाने में संचालित होगा। महिला थानाध्यक्ष ही बाल थाने की भी कमान संभालेंगी।
विज्ञापन

एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि जिले में बाल अपराधों पर नियंत्रण के लिए बाल थाना खोला जाएगा, जिसका संचालन महिला थाना श्रीनगर से होगा। महिला थानाध्यक्ष ही बाल थाने की प्रभारी होंगी। उन्होंने बताया कि बाल थाने में बाल अपराध संबंधी सभी मामले देखे जाएंगे। बताया कि जिले में फायर सर्विस का अपना भवन नहीं है, जिससे विभाग को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पौड़ी व कोटद्वार में फायर सर्विस सेंटर का भवन बनाने के लिए मुख्यालय केे लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रत्येक थाने में एक महिला दरोगा व कुछ महिला आरक्षी भी तैनात किए गए हैं, जो महिला अपराधों को लेकर वृहद स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed