फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   chief minister

2015 को कर्म वर्ष के रुप में मनाएं : मुख्यमंत्री

Sat, 24 Jan 2015 10:33 PM IST
kotdwar
kotdwar Updated Sat, 24 Jan 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कण्वाश्रम वसंतोत्सव में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 को कर्म वर्ष के रुप में मनाएं और रोजमर्रा के काम से ज्यादा काम कर राज्य खुशहाली के रास्ते पर बढ़ाएं।
विज्ञापन


 उन्होेंने कहा कि सरकार का कृषि, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में बुनियादी सुधार पर जोर है। इसी से राज्य तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।

 इस मौके पर क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी वे कहेंगे, उनकी सभी मांगे मंजूर हैं।
विज्ञापन



शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत कण्व ऋषि की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट की जन्मस्थली कण्वाश्रम पहुंचे।

यहां वसंतोत्सव में उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम के बारे में किताबों में ही पढ़ा था, आज देख भी लिया। कहा कि यहां के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कण्वाश्रम में झील निर्माण के साथ ही अन्य पर्यटन योजनाओं का मंजूर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा ही नहीं उतरेगी, बल्कि ज्यादा काम करके दिखाएगी।

 केदारनाथ के पुनर्निर्माण को उन्होंने उत्तराखंड की संकल्प शक्ति का परिणाम बताया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने याद दि

लाया कि 24 जनवरी को बालिका दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। कहा कि ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, कि बेटी घर में बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी के रुप में पैदा होगी। आने वाले पांच साल के अंदर राज्य में किसी भी जननी की अकाल मृत्यु नहीं होने दी जाएगी। किसी भी महिला को खून के बिना दम नहीं तोड़ने दिया जाएगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सरकार और विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया।

समारोह का संचालन मेला समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा और मेहरबान सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जीजीआईसी कलालघाटी में आयोजित एक समारोह में कोटद्वार प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed