फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Charge sought clarification of six, including AMA

प्रभारी एएमए सहित छह का स्पष्टीकरण तलब

Sat, 27 Mar 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Charge sought clarification of six, including AMA
डीएम विजय कुमार जोगदंडे के औचक निरीक्षण में जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित छह अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। इस पर डीएम ने सभी का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व चार अवर अभियंता कार्यालय से नदारद मिले, जबकि अवर अभियंताओं के माह भर की कार्यस्थल डायरी भी नहीं बनाई गई थी। डीएम सभी का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एक माह का वेतन रोके जाने सहित अन्य कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों के हर दिन की डाटा डायरी कार्यालय में रखने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम जोगदंडे ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को समय पर आने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति विभाग में डीएम ने ऑनलाइन हुए राशन कार्डों की जानकारी ली। डीएम ने यहां पहुंचे उपभोक्ताओं से भी बात की। कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। डीएम जोगदंडे ने फाइलों के बेहतर रखरखाव करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed