{"_id":"6ac8daf2943deed4a9083c66","slug":"chamber-choked-sewage-flowing-into-the-alaknanda-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127284-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चैंबर चोक, अलकनंदा में गिर रहा सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चैंबर चोक, अलकनंदा में गिर रहा सीवर
Fri, 09 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। शहर के अलकेश्वर घाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह सीवर चैंबर चोक होने से गंदगी सड़क पर बहने लगी और दो स्थानों पर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। वहीं पितृ पक्ष में अलकेश्वर घाट पर तर्पण करने पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
शुक्रवार सुबह मार्ग पर चैंबर चोक होने से सीवर सड़क पर बहने लगा। स्कूली बच्चों के साथ ही कामकाज के लिए निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आशुतोष, अंशुल, राजेंद्र और राकेश ने बताया कि अलकेश्वर घाट मार्ग पर आए दिन सीवर चोक होने की समस्या बनी रहती है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं पितृ पक्ष में अलकेश्वर घाट पर तर्पण के लिए पहुंचे लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। पवन कोटियाल ने कहा कि धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण घाट पर सीवर पहुंचना चिंताजनक है। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि सीवर चैंबर में लोग खाली बोतलें और अन्य वस्तुएं डाल देते हैं जिससे बार-बार चोक होने की समस्या पैदा हो रही है। समस्या के समाधान के लिए टीम भेजकर चैंबर को ठीक कराया जा रहा है।