{"_id":"6676cfc1930c44f1ab068fca","slug":"ceo-sent-letter-to-excise-department-to-remove-liquor-shop-near-school-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-104801-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीईओ ने स्कूल के पास शराब की दुकान हटाने के लिए आबकारी विभाग को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीईओ ने स्कूल के पास शराब की दुकान हटाने के लिए आबकारी विभाग को भेजा पत्र
Sat, 22 Jun 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। अटल उत्कृष्ट जीआईसी चाकीसैंण के समीप खुली शराब की दुकान हटाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में कहा कि कुछ दिनों पहले ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने स्कूल के समीप शराब की दुकान खोलने का विरोध जताया था। मगर यह दुकान एक जगह से बंद कर कुछ ही दूरी पर खोल दी गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में सीईओ को भी ज्ञापन दिया था।
मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि जीआईसी चाकीसैंण के समीप शराब की दुकान खोले जाने को लेकर अभिभावकों के विरोध व शैक्षणिक पक्ष को देखते हुए दुकान हटाने को लेकर आबकारी विभाग से तत्काल कार्रवाई को कहा गया है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शराब की दुकान ग्रामीणों के विरोध के बाद 100 मीटर के मानक से अधिक 162 मीटर दूर शिफ्ट की जा चुकी है। संवाद