फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Center administrator imposed presence of absent teacher in board examination, action taken

Pauri News: बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक ने अनुपस्थित शिक्षक की लगा दी उपस्थिति, कार्रवाई

Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Center administrator imposed presence of absent teacher in board examination, action taken

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं में लापरवाही पाए जाने पर खंड शिक्षाधिकारी बीरोंखाल ने जीआईसी बैजरो के प्रभारी प्रधानाचार्य को परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के पद से हटाने के आदेश दिए हैं। बीईओ ने उन्हें प्रभारी प्रधानाचार्य के प्रभार से भी मुक्त करने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्रावली भेजी है। साथ ही जीआईसी बैजरो के केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी इंटर काॅलेज पाली काटली के प्रधानाचार्य को सौंप दी है।खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल विवेक पंवार ने बताया कि 22 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं के सचल दल ने जीआईसी बैजरो का निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि केंद्र व्यवस्थापक दीनदयाल सिंह बिष्ट ने 20 फरवरी को हुई बोर्ड परीक्षा में जीआईसी भरोलीखाल के सहायक अध्यापक देवेंद्र बिष्ट के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। जबकि देवेंद्र बिष्ट ने 22 फरवरी तक जीआईसी बैजरो में अपनी उपस्थिति ही दर्ज नहीं करवाई। निरीक्षण में सचल दल ने पाया कि परीक्षा प्रभारी नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में घूम रहे हैं। विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी बांटी गई। बीईओ पंवार ने बताया कि बीते 24 फरवरी को केंद्र व्यवस्थापक दीनदयाल सिंह बिष्ट को उक्त कार्यों में लापरवाही को लेकर बीईओ कार्यालय बुलाया गया। लेकिन प्रथम चेतावनी के बाद भी वह खंड कार्यालय नहीं पहुंचे।




बीईओ पंवार ने कर्मचारी आचरण नियमावली उल्लंघन समेत दस बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को भेज दी है। जिसमें उन्होंने जीआईसी बैजरो को केंद्र व्यवस्थापक व प्रभारी प्रधानाचार्य को विद्यालय के प्रभारों से मुक्त करते करने की संस्तुति की है। साथ ही जीआईसी बैजरो के केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी इंटर काॅलेज पाली काटली के प्रधानाचार्य हेमस्वरूप सिंह आर्य को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed