फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   case

कुपवाड़ा भेजा 320 बोरी चावल गायब

विज्ञापन
case
जम्मू। शहर के नरवाल स्थित भारतीय खाद्य निगम एफसीआई के गोदाम से कश्मीर के कुपवाड़ा भेजा गया सैकड़ों बोरी चावल गायब हो गया। एफसीआई ने जिस ठेकेदार को चावल भेजने का ठेका दिया था, उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास कराई है। उसने चावल ले जाने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि रविवार को ट्रक में 320 बोरी चावल भेजा गया था। जम्मू से ट्रक रवाना होने के बाद अगले दिन जब संबंधित जगह पूछा गया कि ट्रक पहुंचा या नहीं। तो पता चला कि ट्रक पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद ट्रक चालक से भी संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंग्याल के रहने वाले तलविंदर सिंह के पास एफसीआई का ठेका है। तलविंदर सिंह ने डिग्याना के रहने वाले जसवीर सिंह को ट्रक नंबर जेके 02 सी 4383 में राशन देकर भेजा। लेकिन इसके बाद न ट्रक पहुंचा न चालक का पता है। पुलिस का कहना है कि इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। जब तक ट्रक चालक का पता नहीं चलता। तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed