{"_id":"679a6d55c1d3236a710abfc8","slug":"case-filed-against-lucc-company-branch-manager-and-others-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-606537-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एलयूसीसी कंपनी शाखा प्रबंधक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एलयूसीसी कंपनी शाखा प्रबंधक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एलयूसीसी कंपनी के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी और गबन के आरोपों को लेकर स्थानीय पीड़ितों की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिवस साबर सिंह व अन्य पीड़ित लोगों की ओर से दी गई तहरीर में एलयूसीसी कंपनी पर धोखाधड़ी एवं गबन का आरोप लगाया था। जिसमें कहा गया था कि कंपनी लोगों की आरडी खुलवाने का काम करती है।
उन्होंने कहा था कि इसमें कई लोगों द्वारा निवेश किए जाने की बात सामने आई है। पूर्व में भी स्थानों में कंपनी की शाखाओं में लोगों के लाखों रुपये के गबन की शिकायतें हैं। कोतवाली निरीक्षक श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर एलयूसीसी श्रीनगर शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन