फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case against the driver who hit the elderly

बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले चालक पर केस

Mon, 28 Feb 2022 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Case against the driver who hit the elderly
मढ़ी चौरास में बस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत के मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर मौत की वजह बनने का केस दर्ज हो गया है। मामले की विवेचना चौरास चौकी इंचार्ज टीकम सिंह चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन

चमोली जिले के वाण (थराली) निवासी केदार सिंह (62) पुत्र केशर सिंह का मढ़ी चौरास में मकान बन रहा है। 23 फरवरी की सुबह वह निर्माण कार्य देखने कार्यस्थल की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलावस्था में केदार को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कीर्तिनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई पान सिंह ने मामले में बस ड्राइवर राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम चिलेड़ी कीर्तिनगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed