फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Campus will open for practical classes from four

चार से प्रयोगात्मक कक्षाओं के लिए खुल जाएंगे परिसर

Wed, 29 Sep 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Campus will open for practical classes from four
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों को चार अक्तूबर से प्रयोगात्मक विषय वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालयों को भी सशर्त खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने पर गढ़वाल विवि में गतिविधियां अनलॉक हो रही हैं। 15 सितंबर से शोध छात्रों के लिए विवि को खोल दिया गया था। अब कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी तीनों परिसरों (श्रीनगर, टिहरी व पौड़ी) को 4 अक्तूबर से खोलने का निर्णय लिया गया है। विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर जिन छात्र-छात्राओं ने प्रयोगात्मक विषय लिए हैं, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा देखते हुए परिसर में आने की अनुमति दी जाती है। स्नातकोत्तर स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रम के सभी छात्र-छात्राओं के लिए परिसर को खोल दिया जाएगा। तीनों परिसरों के पुस्तकालयों को भी खोला जा रहा है लेकिन एक शिफ्ट में 30 छात्र-छात्राएं ही पुस्तकालय में प्रवेश कर सकेेंगे। स्नातक स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत जिन छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक विषय हैं, उनके लिए 11 अक्तूबर से परिसर खुलेंगे। उत्तराखंड से बाहर के छात्र-छात्राओं को परिसर में प्रवेश करने से पूर्व दोनों वैक्सीन लगाए जाने का प्रमाण पत्र एवं उत्तराखंड शासन के स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं उत्तराखंड के विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed