फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP government will distribute the laptop.

भाजपा सरकार बनने पर बांटेंगे लैपटॉप

Sun, 29 Jan 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 29 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
BJP government will distribute the laptop.
पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के एकेश्वर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा नेता सतपाल महाराज। - फोटो : amar ujala.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और चौबट्टाखाल से प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में हमारे युवा आगे बढ़ें, इसके लिए यह हमारी प्राथमिकता में है। महाराज चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के एकेश्वर और मुंडाऊ गांव में रविवार को आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


महाराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। कांग्रेस के पास आज नेता भी नहीं बचे हैं। एक संत के कांग्रेस से जाते ही सभी बड़े नेताओं ने उसे छोड़ दिया। आज हरीश रावत स्मार्ट फोन वितरित करने की बात कर रहे हैं। स्मार्ट फोन नहीं, लैपटॉप से युवाओं को ज्ञान मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह विकास की राजनीति करेंगे।
विज्ञापन


सभी को साथ लेकर प्रदेश की तरक्की के लिए काम करेंगे। इस दौरान मनपुर, मुंडाऊ, मोदाडी, डंडा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली। महाराज ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एकेश्वर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, जयकृत बिष्ट, डा. जयप्रकाश सेमवाल, महेंद्र सिंह असवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, रंजना बडोला, वीरेंद्र बमोला, प्रकाश चंद्र जदली, डा. मनमोहन घिल्डियाल, प्रेम पांडे, नीरज पांथरी, इंदु जुयाल, चंद्रकला आर्य, कुसुम खंतवाल, उर्मिला देवी आदि थे।
फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed