फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Biometric will soon be present in BGR

बीजीआर में जल्द लगेगी बायोमैट्रिक से उपस्थिति

Tue, 28 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Biometric will soon be present in BGR
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में जल्द ही बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू हो जाएगी। बीजीआर परिसर प्रशासन पौड़ी ने विवि को बायोमैट्रिक मशीन की डिमांड भी भेज दी है। परिसर में बायोमैट्रिक से उपस्थिति को लेकर छात्रों ने लंबा आंदोलन किया था।
विज्ञापन

बीजीआर परिसर प्रशासन पौड़ी ने 8 बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इनमें दो मशीनें साइंस ब्लाक, 1-1 मशीन पुस्तकालय, विधि संकाय, पीजी कला संकाय, बीएड संकाय, पुराने कला संकाय व परिसर प्रशासन में लगाई जाएगी। अभाविप के जिला संयोजक नितिन रावत व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने सकारात्मक कदम उठाया है। परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी ने बताया कि परिसर में बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए 8 मशीनों की डिमांड भेजी गई है। मशीन लगते ही शिक्षक, कर्मचारी व आउटसोर्स कर्मियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed