{"_id":"61279e4d8ebc3e79e465907d","slug":"bhairav-sena-took-out-public-awareness-rally-shrinagar-news-drn3885279197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरव सेना ने निकाली जनजागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में रैली निकालते भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
भैरव सेना ने प्रदेश में लागू भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसके विरोध में नगर के गोला पार्क से तहसील तक पैदल रैली निकाली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोला पार्क में एकत्रित हुए भैरव सेना और भैरव वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी की, जिसके बाद नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई रैली तहसील मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू-कानून लागू करने और देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पुरानी व्यवस्था को अपनाए जाने की मांग की। साथ ही नगर में मांस और नाई की दुकानों को मंगलवार को बंद रखे जाने तथा बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का सत्यापन करने को कहा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संदीप खत्री, केंद्रीय धर्म प्रचारक ब्रह्माचारी हरिकिशन किमोठी, उमाकांत भट्ट, रवींद्र पंवार, राकेश रतूड़ी, रविकांत अंथवाल, रूकम सिंह, मीनाक्षी पोखरियाल, प्रभा कैंतुरा, शैलेंद्र डोभाल, गिरीश डालाकोटी, पूरनचंद, भूपेंद्र भट्ट, संजीव पयाल, उपेंद्र पंत, अमरजीत, अन्नू राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।