{"_id":"6527f061664ae49e5d0a01b4","slug":"bfit-dehradun-also-became-winner-in-boys-kabaddi-competition-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1810-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भी बीएफआईटी देहरादून बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भी बीएफआईटी देहरादून बना विजेता
Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरूष कबड्डी मैच की विजेता टीम के साथ अतिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी बालक वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के बाद अब बालक वर्ग में भी बीएफआईटी ( बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) देहरादून विजेता बना। जबकि बिडला परिसर श्रीनगर उपविजेता रहा।
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन परिसर खेल मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी त्रिलोक पाल सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कबड्डी के कई दांव पेंच भी सिखाए। विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता में एसआरटी परिसर टिहरी ने आईटीएम देहरादून को 47-22, बीएफआईटी देहरादून ने डीएवी देहरादून को 45-22, बीजीआर परिसर पौड़ी ने दून पीजी काॅलेज एग्रीकल्चर को 44-11, बिडला परिसर श्रीनगर ने एसआरटी परिसर टिहरी को 47-18, बीएफआईटी देहरादून ने बिडला परिसर श्रीनगर को 44-20 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएफआईटी देहरादून की टीम ने बिडला परिसर श्रीनगर को 55-29 से हरकार प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर सहायक खेल निदेशक मोहित सिंह बिष्ट, आयोजन सचिव रमेश राणा, वंदना डोभाल, सुदीप कुमार, डाॅ. विनीत पोस्ती, विनोद सेमवाल, मोहित ममगाईं, गुरुदीप सिंह, शारुख खान आदि मौजूद रहे।