फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   B.Ed course will begin in Thalisain College: Dhan Singh

महाविद्यालय थलीसैण में जल्द शुरु होगा स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम: डा. धन सिंह

Fri, 07 Aug 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
B.Ed course will begin in Thalisain College: Dhan Singh
पौड़ी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में जल्द ही स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों को दो अक्तूबर से वाई-फाई सुविधा से भी जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के भ्रमण पर रहे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण व त्रिपालीसैंण में कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं को सम्मानित किया। डॉ. रावत ने थलीसैंण में बाजार के सौंदर्यीकरण तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोकली भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, चाकीसैंण में उप स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ वेलनेस सेंटर का लोकार्पण भी किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव, पैठाणी में निर्माणाधीन व्यवसायिक महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया। डा. धन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों को स्मार्ट क्लास के रूप में तैयार कर रही है। इस मौके पर महाविद्यालय थलीसैंण की प्राचार्य डा. लवली रानी राजवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारी संघ मातबर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, डीईओ बेसिक केएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घाटे में चल रही समितियां होंगी मर्ज : धन सिंह
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों की बैठक में बोले उच्च शिक्षा मंत्री
कहा, घाटे से उबरने पर समितियों को फिर पृथक किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को द्वारीखाल एवं एकेश्वर ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि घाटे की समितियों को मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी रोड स्थित एक लॉज में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घाटे में चल रही सहकारी समितियों को अस्थायी रूप से आपस में मर्ज करने के लिए सचिवों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि उक्त समितियों को अस्थायी रूप से मर्ज करने पर कर्मियों की कमी के साथ ही समितियों को घाटे से उबारने में भी मदद मिलेगी। घाटे से उबरने पर समितियों को दोबारा पृथक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समितियों को लाभ में लाने के लिए एक करोड़ रुपये का कारोबार आवश्यक रूप से करना होगा। विभाग की ओर से पैक्स नियमावली तैयार की जा रही है, जिसमें एक फीसदी मुनाफा समितियों को दिया जाएगा। कहा कि समितियां एक करोड़ रुपये तक का प्रोजेक्ट करें। इसके लिए उन्हें एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। इसमें सचिव को दो और क्लर्क को मुनाफे में एक फीसदी हिस्सेदारी दी जाएगी। जिला सहकारी बैंक गढ़वाल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव/महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा समेत द्वारीखाल एवं एकेश्वर ब्लॉक की समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक निबंधक पौड़ी मदनलाल टम्टा ने किया।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed