फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Awareness rally organized at Medical College on World Organ Donation Day

Pauri News: विश्व आर्गन डोनेशन डे पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता रैली निकाली

Mon, 03 Aug 2026 04:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized at Medical College on World Organ Donation Day
श्रीनगर। विश्व आर्गन डोनेशन डे के अवसर पर मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में सोमवार को अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रैली में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली के उपरांत एमबीबीएस छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान के महत्व, मानव जीवन में इसकी उपयोगिता और मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नया जीवन देने की प्रेरणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति का लिया गया यह संकल्प कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। मौके पर डॉ. विनिता रावत, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. सुभाष, डॉ. मोहित, डॉ. जानकी बर्तवाल, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मण यादव, मुख्य फार्मासिस्ट राजेंद्र चौहान, एसके भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed