{"_id":"6fde9e35e927270ec3fd076d4b5e223b","slug":"attack-to-forest-emple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालन नदी में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों को खनन करने वालों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वन कर्मी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
घटना को लेकर वन कर्मी ने कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गश्त के दौरान वन आरक्षी जगबीर सिंह और नेहरू लाल को मालन नदी में अवैध खनन करते ट्रैक्टर दिखाई दिया।
जैसे ही वह नदी में पहुंचे तो खनन करने वालों ने ट्रैक्टर को वहां से भगाने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने उन्हें रोककर ट्रैक्टर ट्राली को रेंज कार्यालय ले जाने को कहा।
\वन कर्मियोें ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वन कर्मी ने किसी तरह से जान बचाई। वन आरक्षी जगबीर सिंह सैनी ने इस बारे में सत्तीचौड़ निवासी रिखुली पुत्र आलम सिंह और शेखर के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
कलालघाटी चौकी प्रभारी मनोज सिरौला ने बताया कि वन कर्मियों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन