{"_id":"61b0e6c79260087cdb5dd330","slug":"attack-agency-mohalla-and-pradeep-xi-won-the-match-shrinagar-news-drn3982357135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटैक, एजेंसी मोहल्ला और प्रदीप इलेवन ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटैक, एजेंसी मोहल्ला और प्रदीप इलेवन ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
श्रीनगर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन एजेंसी मोहल्ला, प्रदीप इलेवन और अटैक क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीते। एनआईटी खेल मैदान मेेें बुधवार को तीन मुकाबले हुए। दिन का पहला मैच एजेंसी मोहल्ला व हिमालयाज इलेवन के मध्य खेला गया। हिमालयाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एजेंसी मोहल्ले की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 96 रन बनाए। जवाब में हिमालयाज की टीम 10 ओवर में 90 रन ही बना पाई। एजेंसी मोहल्ले ने 6 रन से जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला प्रदीप इलेवन व वार्ड एक के बीच हुआ। प्रदीप इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम को दिया, लेकिन वार्ड एक के बल्लेबाज 10 ओवरों में स्कोर 66 रन तक ही पहुंचा पाए। प्रदीप इलेवन ने 9 रन से मुकाबले में जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला यशीष क्रिकेट क्लब और अटैक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए यशीष क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 71 रन का लक्ष्य अटैक क्रिकेट क्लब के सामने रखा। अटैक क्रिकेट क्लब को अंतिम गेंद पर 4 रन की जरूरत थी। अटैक के बल्लेबाज प्रदीप कुमार ने शानदार छक्का जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।