फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ATS dominates in Uttarakhand Police shooting competition

Pauri News: उत्तराखंड पुलिस की शूटिंग प्रतियोगिता में एटीएस का दबदबा

Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ATS dominates in Uttarakhand Police shooting competition
उत्तराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में एटीएस का दबदबा रहा। 50 गज रिवाल्वर/पिस्टल स्पर्धा में एटीएस के कांस्टेबल राजीव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। उनको 42 अंक मिले। पीएसी 31 वाहिनी के कंपनी कमांडर गोपाल सिंह बिष्ट 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एसएसबी के धोबीघाट स्थित केदार फायरिंग रेंज में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस के खिलाड़ियों ने राइफल व रिवाल्वर/पिस्टल से निशाने साधे। 200 गज राइफल निशानेबाजी व्यक्तिगत स्पर्धा में एटीएस पहले पायदान पर रही। एटीएस की टीम ने 178 अंक अर्जित किए। पीएसी 31 वाहिनी 164 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में एटीएस के हेड कांस्टेबल नारायण जोशी 90 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। एटीएस के ही कांस्टेबल विक्रम रावत दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 88 अंक मिले।
विज्ञापन

15 गज की रिवाल्वर शूटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में एटीएस के कांस्टेबल राजीव कुमार 56 अंकों के साथ विजेता बने। आईआरबी-प्रथम के कांस्टेबल नरेंद्र रावत 52 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 25 गज की व्यक्तिगत स्पर्धा जीआरपी के इंस्पेक्टर विपेंद्र सिंह ने जीती। उन्हें 40 अंक मिले। एटीएस के राजीव 33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 30 गज की व्यक्तिगत स्पर्धा में एटीएस के हेड कांस्टेबल नारायण जोशी प्रथम रहे। उन्होंने 39 अंक प्राप्त किए। पीएसी 31 वाहिनी के कंपनी कमांडर गोपाल 37 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 50 गज की व्यक्तिगत स्पर्धा भी एटीएस के राजीव ने जीती। पीएसी 31 वाहिनी के गोपाल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed