{"_id":"67bf4bb58656fb5a1600e8c7","slug":"asphaltization-of-nalai-teka-motor-road-falling-apart-within-24-hours-pauri-news-c-5-1-gkp1010-628913-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 24 घंटे में ही उखड़ रहा नलई-टेका मोटर मार्ग का डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 24 घंटे में ही उखड़ रहा नलई-टेका मोटर मार्ग का डामरीकरण
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के नलई-टेका मोटर मार्ग पर हो रहा डामरीकरण महज 24 घंटे में ही उखड़ने लगा है। जिससे ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि डामरीकरण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि इस मार्ग पर हुआ डामरीकरण महज 24 घंटे में ही उखड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की गुणवत्ता की जांच उठाने की मांग की है।
ब्लॉक के कल्जीखाल-टेका-नलई मोटर मार्ग पर इन दिनाें डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें निर्माणदायी विभाग पीएमजीएसवाई की ओर से टेका-नलई मोटर मार्ग पर करीब 13.200 किमी डामरीकरण होना है। नलई गांव निवासी कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि डामरीकरण के कार्य में विभागीय ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस मार्ग पर कई जगहों में डामर मिट्टी के ऊपर ही डाला जा रहा है। बताया कि नलई गांव के समीप बीते सोमवार को डामरीकरण हुआ और दूसरे दिन ही डामर उखड़ना शुरू भी हो गया।
ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित किया है। ग्रामीण कोमल सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से गांव में मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व गांव में आबादी वाले क्षेत्र में करीब एक किमी तक पक्की नाली बनाए जाने का बोर्ड भी मोटर मार्ग के मुहाने पर स्थापित किया गया है। बावजूद इसके मानकों को ताक पर रखकर कार्य किए जा रहे हैं। मोटर मार्ग का न तो चौड़ीकरण हुआ और ना ही संबंधित ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है। उधर पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता आशीष शाह ने बताया कि डामरीकरण से पूर्व सड़क की अच्छी से सफाई की जा रही है। जहां डामर उखड़ रहा है वहां पर ग्रामीणों के वाहन पार्क किए थे। ऐसे में उन जगहों पर डामरी कच्चा हो सकता है।