{"_id":"689636306a7033b30c083d5d","slug":"approval-to-open-a-new-gas-agency-in-devprayag-40-thousand-population-will-get-relief-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-759018-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग में नई गैस एजेंसी खोलने की मंजूरी, 40 हजार की आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग में नई गैस एजेंसी खोलने की मंजूरी, 40 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन
देवप्रयाग। वर्षों से चली आ रही देवप्रयाग नगर सहित आसपास के क्षेत्र की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नगर पालिका क्षेत्र में नई गैस एजेंसी खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें गैस सिलिंडर के लिए चंद्रबदनी, श्रीनगर या पौड़ी पर निर्भर रहना पड़ता था और वितरण वाले दिन भारी भीड़ का सामना करना पड़ता था।
करीब 40 हजार की आबादी की इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोग लंबे समय से देवप्रयाग में गैस एजेंसी की मांग कर रहे थे। पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों ने इस स्थान को दुर्गम क्षेत्रीय वितरक के रूप में उपयुक्त पाया है। मंत्रालय के निदेशक कुशाग्र मित्तल ने विधायक विनोद कंडारी को भेजे पत्र में इसकी पुष्टि की। कहा, यह मंजूरी न केवल लोगों को लंबी दूरी तय करने और भीड़ से बचाएगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी। इस फैसले से क्षेत्र में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।