{"_id":"5fa581c68ebc3e9bb925a3ea","slug":"approval-of-sanskrit-and-geography-subject-in-pabau-college-pauri-news-drn3612915193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श महाविद्यालय बनेगा पाबौ: डा. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श महाविद्यालय बनेगा पाबौ: डा. धन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय पाबौ के दो मंजिला भवन निर्माण का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि दो मंजिला भवन का निर्माण करीब 3 करोड़ की लागत से होगा। इसके लिए 1 करोड़ 17 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 3 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण भी किया जाएगा। स्नातक स्तर पर संस्कृत व भूगोल विषय को स्वीकृति दे दी गई, कक्षाओं का संचालन अगले शिक्षा-सत्र से होगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्माणदायी संस्था को एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के भवन में दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय में 1 हजार पुस्तक, 5 कंप्यूटर, शौचालय, वॉटर कूलर, प्रयोगशाला उपकरण, खेल सामग्री, 5 स्मार्ट क्लास व शत प्रतिशत फर्नीचर देने की घोषणा की। कहा कि महाविद्यालय को जल्द ही ई-ग्रंथालय से जोड़ा जाएगा। आगामी दो वर्ष में महाविद्यालय पाबौ में बीएड पाठ्यक्रम व तीन स्वरोजगारपकर कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। प्राचार्य डा. राजेश उभान ने बताया कि महाविद्यालय में 119 छात्र-छात्राएं हैं। कार्यक्रम का संचालन डा. कुसुमलता नौटियाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातवर सिंह, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र टम्टा, रूप सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।