फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Applications for admission to vacant seats in ITI till 17th

Pauri News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 17 तक

Fri, 10 Oct 2025 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to vacant seats in ITI till 17th
श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संचालित भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी व्यवसायों में प्रवेश के लिए पहले आओ पहले पाओ प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत एनसीवीटी प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए राज्य के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। बताया कि जनपद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर, लोअर बाजार श्रीनगर, सल्डमहादेव, दुगड्डा, पोखड़ा, जयहरीखाल, एकेश्वर, कोटद्वार एवं थलीसैंण में विभिन्न व्यवसायों में सीटें खाली हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थी भी इसमें प्रतिभाग कर सकते है। आवेदन के लिए मूल प्रमाणपत्र व उनकी छाया प्रति, फोटो एवं निर्धारित शुल्क जमा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed