फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Answer sought from five officers for being absent from the meeting

बैठक से अनुपस्थित रहने पर पांच अधिकारियों से मांगा जवाब

Thu, 23 Jun 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from five officers for being absent from the meeting
पौड़ी में आपदा प्रबंधन की बैठक लेते डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PAURI
आपदा प्रबंधन की बैठक में अनुपस्थित रहना पांच अधिकारियों को भारी पड़ गया है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही बताते हुए पांचों अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। आपदा प्रबंधन की बैठक में जल निगम, मत्स्य, विद्युत, लोनिवि एनएच खंड धुमाकोट व पशुपालन विभाग के अधिकारी नदारद रहे। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कोटद्वार व श्रीनगर में बाढ़ चौकियां स्थापित करने, एसडीएम श्रीनगर को प्रत्येक सप्ताह जल विद्युत परियोजना व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल स्तर की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि बारिश के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोनिवि के समस्त खंडों के अधिकारियों को जेसीबी की संख्या, तैनाती स्थल, संचालकों के दूरभाष नंबरों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के निकायों के अधिकारियों को नगर में जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा करने व नालियों की साफ-सफाई के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, एडीएम ईला गिरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र काला, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, आरटीओ अनीता चंद, सीओ सदर पीएल टम्टा, सीईओ डा. आनंद भारद्वाज और ईओ पौड़ी प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed