{"_id":"60ec4bb48ebc3ecadc7655e2","slug":"anger-over-officials-not-reaching-the-meeting-shrinagar-news-drn384218069","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट और जलजीवन मिशन के कार्यों की शिकायत के लिए प्रधानों व क्षेत्रीय जनता की ओर से सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों के न पहुंचने पर बैठक में मौजूद लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से जान बूझकर अधिकारियों को अपने कैंप कार्यालय मलेथा बुलाया गया है।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में प्रमुख सूरज पाठक की ओर से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गांवों के प्रधान, क्षेत्रपंचायत सदस्य और क्षेत्रीय जनता ने हिस्सा लिया लेकिन जल संस्थान व पेयजल निगम की ओर से सक्षम अधिकारी के स्थान पर अवर अभियंताओं को भेजा गया। इसपर बैठक में मौजूद लोगों ने इसका कारण पूछा। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि दोनों विभागों के ईई को विधायक ने अपने कैंप कार्यालय मलेथा बुलाया है। इस कारण वह बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। इस बात पर बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। अब जनप्रतिनिधियों ने 19 जुलाई को बैठक की तिथि निर्धारित की है। बैठक में पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, मगन सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख विजय पाल पंवार, कनिष्ठ प्रमुख दिनेश सुयाल, जिपं सदस्य देवेंद्र भट्ट, नरेंद्र रावत मौजूद थे।