Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger among the pilgrim priests affected by the master plan in Badrinath Dham

Pauri News: बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों में रोष

Thu, 11 Apr 2024 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Apr 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Anger among the pilgrim priests affected by the master plan in Badrinath Dham
देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान से प्रभावित तीर्थपुरोहितों में रोष है। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने धाम में उनकी भूमि, भवन व मुआवजे की स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे मास्टर प्लान से प्रभावित देवप्रयाग तीर्थ पुरोहित समाज में पुनर्वास नहीं होने पर खासा रोष बना है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि मास्टर प्लान से उनके तीन सौ से अधिक परिवार सीधे प्रभावित हो रहे हैं। इसके तहत उनके नारायण पुरी स्थित पुश्तैनी भूमि भवनों को तोड़ा जा रहा है। श्री बदरीश पंडा पंचायत के अनुसार आदि शंकराचार्य के समय से बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की पूजा-अर्चना व व्यवस्था से तीर्थ पुरोहित समाज जुड़ा है। उनके पुश्तैनी घरों से बेदखल कर सरकार उन्हें अस्थायी तौर पर धर्मशालाओं में भेज रही है।
विज्ञापन


पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी के मुताबिक प्रभावित तीर्थ पुरोहितों की एक समान सर्किट रेट से मुआवजा देने, भवन के बदले भवन, भूमि के बदले भूमि देने की मांग पर सरकार चुप्पी साधे है। धाम में सरकारी तौर पर बन रहे तीर्थपुरोहित आवासों में 15 प्रतिशत तीर्थ पुरोहित परिवारों का पुनर्वास होना भी मुश्किल है। सरकार ने अभी तक यह नही बताया कि धाम में उनके लिए कहां भूमि भवन दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला के अनुसार मास्टर प्लान से सरकार बदरीनाथ में तीर्थपुरोहितों के परंपरागत धार्मिक व कानूनी अधिकार खत्म करना चाहती है। लोकसभा पौड़ी के अंतर्गत आने वाले देवप्रयाग व बदरीनाथ क्षेत्र से जुड़े तीर्थ पुरोहितों का मुद्दा किसी प्रत्याशी के एजेंडे में नही होने से भी उनमें रोष है। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी मांगों को नहीं माने जाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed