{"_id":"5f72385c8ebc3e9b73612458","slug":"amshipora-encounter-army-will-interrogate-witnesses-again-before-action-on-soldiers-shrinagar-news-jmu219659045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमशीपोरा मुठभेड़: जवानों पर कार्रवाई से पहले फिर गवाहों से पूछताछ करेगी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमशीपोरा मुठभेड़: जवानों पर कार्रवाई से पहले फिर गवाहों से पूछताछ करेगी सेना
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना ने शोपियां मुठभेड़ मामले में शुरुआती जांच में जवानों को जिम्मेदार पाए जाने के बाद इस मामले में संभावित कोर्ट मार्शल से एक कदम पहले सुबूतों का सारांश शुरू किया है। इस दौरान सभी नागरिक गवाहों से भी फिर से पूछताछ की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में पूरी हुई कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी में सबूत पाए गए कि 18 जुलाई की मुठभेड़ के दौरान अफस्पा के तहत सैनिकों ने अधिकारों की सीमा को लांघा था। इसके बाद सेना ने अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की थी।
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नागरिकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसमें स्थानीय सेना के लिए मुखबिर के रूप में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले के हर पहलू को पूरी तरह से जांचने की जरूरत है। सेना अपने तार्किक निष्कर्ष पर जांच लाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हर कोण पर जांच होनी चाहिए।
जांच अंतिम चरण में : डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि शोपियां के अमशीपोरा में हुई मुठभेड़ मामले की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मामले की खुद एसएसपी शोपियां निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही बाकी की जानकारी भी साझी की जाएगी। बताया कि सेना की जांच कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी, जबकि पुलिस की जांच जारी है। बता दें कि अमशीपोरा मुठभेड़ में मारे गए तीन युवकों के माता-पिता के पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराए थे, जिनका मिलान हो गया है।
विज्ञापन
एडवोकेट बाबर कादरी हत्याकांड में मिले अहम सुराग : डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि श्रीनगर में वकील बाबर कादरी की हत्या में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एसआईटी मामले की तेजी से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा होगा।