फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aman and Diya won the painting competition

अमन व दिया ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता

Sat, 09 Apr 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Aman and Diya won the painting competition
विकास खंड पौड़ी के जीआईसी क्यार्क में कोतलवाली पौड़ी पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम, उल्लंघन, कानूनी पहलू और कार्रवाई को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों से जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी क्यार्क में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाल पौड़ी विनोद गुर्साइं ने किया। इस मौके पर कोतवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में अमन रावत प्रथम, खुशी तोमर द्वितीय व भुवनेश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दीया बर्त्वाल ने पहला, कनिका नौटियाल ने दूसरा और रितु चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. कमलेश कुमार मिश्रा व संचालन जयदीप रावत ने किया। इस अवसर पर कुलदीपक कोठारी, अजय पंवार, राधा बिष्ट, अनिल कुमार, नितिन रावत, गुड्डा लाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, रोहिताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed