फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Activists watched live broadcast on TV

कार्यकर्ताओं ने टीवी पर देखा सजीव प्रसारण

Fri, 05 Nov 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Activists watched live broadcast on TV
जिला मुख्यालय पौड़ी में शहरवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। पौड़ी में जिला मुख्यालय, नीलकंठ महादेव व श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्था की गई थी। लाइव प्रसारण सुनने वालों में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, सांसद प्रतिनिधि ओपी जुगराण, संजय रावत, बबीता रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखने के साथ ही भजन-कीर्तन के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र रावत, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत चंद्रबदनी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में भाजपा कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, वासुदेव भट्ट, प्रमो, प्रभू लाल बहुगुणा, केदार बिष्ट एवं ज्योति कैंतुरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित तीन जगहों पर सीधा प्रसारण देखा गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, भटवाड़ी विकासखंड सभागार और बड़कोट बाजार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए खास व्यवस्था की गई थी। मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, मुरारीलाल भट्ट, सुधा गुप्ता, बीना नौटियाल, हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा, परशुराम जगूड़ी, कृष्णा राणा, धीरेंद्र रावत, अवतार नेगी, बालशेखर नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed