{"_id":"61cf0963f0d63a2af325767c","slug":"accused-of-using-abusive-words-for-the-army-shrinagar-news-drn400338656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया सेना के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लगाया सेना के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली श्रीनगर में सैन्य कर्मचारी से मारपीट और सेना के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप की पुलिस जांच करेगी। एसएसपी पौड़ी ने मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी है। जांच अधिकारी के अनुसार कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में सीओ श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि 23 दिसंबर को आंचल डेरी के समीप एक व्यक्ति के नशे में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय युवक विक्रम भंडारी को कोतवाली ले आई। मेडिकल परीक्षण में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। युवक का वाहन भी सीज कर लिया गया।
उसी दिन उसकी मां व भाई के जमानत देने पर युवक को छोड़ दिया गया। इस दौरान सेना में तैनात युवक का भाई चिल्लाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब वह रोकने पर माना नहीं तो फोन लेकर उसे अंदर बैठा दिया गया। अगले दिन सैन्य कर्मचारी व उसका परिवार एसएसपी के पास गए और कोतवाली पुलिस पर मारपीट, आठ हजार रुपये निकालने व सेना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नौटियाल ने बताया कि सैन्य कर्मचारी ने लिखित में माफीनामा दे दिया था। जबकि उसके भाई ने आठ हजार रुपये निकाले जाने की बात से इंकार किया है। इस बीच सैन्य कर्मचारी ने एक वीडियो पोस्ट कर दिया। इसमें वे पुलिस पर कई आरोप लगा रहा है। नौटियाल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। कोतवाली के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।