फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused of mistreatment at airport.

एयरपोर्ट पर धर दबोचा दुराचार का आरोपी

Wed, 12 Apr 2017 10:12 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी। Updated Wed, 12 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of mistreatment at airport.
जेल

शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोपी को पौड़ी पुलिस ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस बुधवार देर शाम उसे पौड़ी ले आई। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सीओ धन सिंह तोमर ने बताया कि राजस्व क्षेत्र घुड़दौड़स्यूं-2 के ग्राम चौपड्यूं निवासी संतोष कुमार के खिलाफ एक किशोरी की ओर से शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में तहरीर दी गई थी। राजस्व पुलिस ने 28 दिसंबर 2013 को मुकदमा दर्ज किया था, जबकि आरोपी 29 अप्रैल 2013 को ही दुबई चला गया था। जांच के दौरान आरोपी के 11 अप्रैल को दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पौड़ी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट, उप निरीक्षक अनिल उपाध्याय, कांस्टेबल रविंद्र कुमार और दिगपाल सिंह शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed