फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   accedent

सीओ की बोलेरो और बस भिड़ी, घायल

Sat, 24 Jan 2015 10:29 PM IST
kotdwar
kotdwar Updated Sat, 24 Jan 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोटद्वार आ रही श्रीनगर की पुलिस क्षेत्राधिकारी रेनू लोहानी की बोलेरो और रोडवेज की बस में टक्कर हो गई।

विज्ञापन


 दुर्घटना में सीओ घायल हो गईं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


शनिवार को श्रीनगर सीओ रेनू लोहानी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए कोटद्वार आ रही थी।

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच लैंसडौन जा रही रोडवेज बस और सीओ की बोलेरो की भिड़ंत हो गई, जिसमें सीओ घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


 कोटद्वार पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और एसपी पौड़ी अजय जोशी भी घटना की सूचना पर सीओ का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने सीओ के गनर विकास गैरोला और चालक राजेंद्र सिंह से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कोटद्वार-दुगड्डा के बीच मोड़ पर उनकी बोलेरो पाले के कारण फिसल गई थी, जिससे बस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सीओ जिस तरफ बैठी थीं, उसी तरफ टक्कर होने से सीओ की पीठ और हाथ पर हल्की चोटें आई। चालक को भी मामूली चोट आई हैं।

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. एके चौधरी ने बताया कि सीओ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैं।

 पुलिस ने रोडवेज बस को कोतवाली में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed