फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP workers met the Vice Chancellor demanding starting of M.Lib course

Pauri News: एमलिब कोर्स शुरू कराने की मांग को लेकर कुलपति से मिले एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers met the Vice Chancellor demanding starting of M.Lib course
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को एमलिब कोर्स शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आने वाले सत्र से कोर्स का संचालन नहीं किया गया तो एबीवीपी कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा व विवि प्रतिनिधि आशीष पंत ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2003 तक गढ़वाल केंद्रीय विवि में एमलिब पाठ्यक्रम संचालित होता था, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमलिब संचालन की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो इस बार एबीवीपी को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर हिमांशु भंडारी, पंकज फरस्र्वाण, श्रेय नेगी, अजय, नयन भट्ट, अरुण चौहान, नितिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed