फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP demands solution to students' problems

Pauri News: एबीवीपी ने की छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग

Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
ABVP demands solution to students' problems

विज्ञापन




श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को छात्रों से जुड़ी मांगों के निराकरण के लिए मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। कहा यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करने में चल रही अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं, इसलिए बिना विलंब शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित की जाए। उन्होंने समर्थ पोर्टल में हो रहीं अनियमितताएं शीघ्र दूर करने तथा एक फरवरी 2024 को होने वाली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर किसी अन्य तिथि पर संपन्न करवाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा, उक्त तिथि पर प्रतियोगी परीक्षाएं हैं, जिसमें विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने उक्त मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मौके पर महिपाल बिष्ट, हिमांशु भंडारी, साक्षी, पंकज फरस्वाण, पीयूष नौटियाल, गौरव और नमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed