फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP convention begins with exhibition

प्रदर्शनी के साथ एबीवीपी का अधिवेशन शुरू

Sat, 08 Jan 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
ABVP convention begins with exhibition
श्रीनगर में अभाविप के प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ करते मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य - फोटो : SHRINAGAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय 22वें प्रांत सम्मेलन का जागर सम्राट बसंती बिष्ट ने शुभारंभ किया। जबकि इससे पूर्व फिल्म अभिनेता व निर्माता निर्देशक अविनाश ध्यानी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शनिवार को बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष कौशल कुमार ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद वीर जसवंत सिंह, धारी देवी, स्वामी विवेकानंद के पोस्टरों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एबीवीपी ने गरीब बच्चों के लिए पाठशालाओं का संचालन किया है। रक्षा मंत्री के श्रीनगर आगमन पर पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए ऊंचाई में छूट दिए जाने का ज्ञापन सौंपा गया। परिणाम स्वरूप युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है। द्वितीय सत्र में वक्ताओं ने कहा कि एबीवीपी की ओर से 2000 लोगों को ट्विटर व 40 हजार लोगों को इंटरनेट एवं व्हाट्सएप के माध्यमों से संगठन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

अविनाश ध्यानी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो वास्तव में शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों में अपना अमूल्य रूप से सहयोग करता है। साथ ही देश के प्रति एक सच्ची भावना का दृश्य संगठन में दिखाई देता है। इस मौके पर डा. रमाकांत श्रीवास्तव ने वर्ष 2021-22 के लिए प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री का निर्वाचन किया। इसमें ममता सिंह को प्रांत अध्यक्ष एवं काजल थापा को प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एबीवीपी के कार्यों की सराहना की। साथ ही उनकी ओर से क्षेत्र के विकास में किए गए योगदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखारा, प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण, संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, शाश्वत खंडूडी, ऋतांशु कंडारी, संदीप राणा, अमन पंत, कंचन पंवार शुभम बिजल्वाण, गौरव मोहन, तृप्ति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed