{"_id":"6ab7c4f42847fe80b0026e9d","slug":"a-surging-tide-of-devotion-is-filling-the-shrine-of-dhari-devi-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-126755-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: धारी देवी के दरबार में उमड़ रहा है श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: धारी देवी के दरबार में उमड़ रहा है श्रद्धा का सैलाब
Sat, 26 Sep 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार तो बढ़ी श्रद्धालुओं की आमद
रोजाना पांच से सात हजार भक्त पहुंच रहे दर्शन को
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने रफ्तार पकड़ी तो मां धारी देवी का दरबार भी एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया है। कुछ समय से मंदिर में कम हुई श्रद्धालुओं की आमद अब फिर बढ़ने लगी है। पिछले तीन-चार दिनों से सुबह की आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की कतार लग रही है जो शाम तक बनी रहती है। प्रतिदिन करीब पांच से सात हजार श्रद्धालु मां धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, कर्नाटक, दिल्ली और केरल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मां धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन करीब पांच से सात हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर परिसर और आसपास के बाजार में भी रौनक लौट आई है। प्रसाद, पूजा सामग्री और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।